लुधियाना में घर पर फायरिंग करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:कार से आए 4 बदमाश, गोली मारकर भागे; साथी फरार

लुधियाना में आज यानी मंगलवार को व्यक्ति के घर पर फायरिंग करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना थाना जोधा के सहोली गांव में शनिवार रात के समय कार सवार बदमाशों ने घर पर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान कार सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो गोली चलने की वारदात की सूचना मिलते ही आनन फानन मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित अमरीक सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर था। इस दौरान एक स्विफ्ट कार उनके घर के बाहर रुकी। कार में सवार चार बदमाशों में से तीन युवक उतरे। जब वह दरवाजे की एक तरफ से देख रहे थे, तब बदमाशों ने उनके घर की तरफ फायर कर दिया। डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा के अनुसार, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन अज्ञात समेत चार आरोपियों पर मामला दर्ज कर एक आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ लकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मनप्रीत गांव तुगल सुधार का रहने वाला है। तीन आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी से पूछताछ के बाद अर्शदीप सिंह उर्फ लंबी निवासी अकालगढ़, जगजीत सिंह उर्फ सन्नी निवासी अकालगढ़ व गुरजंट सिंह गोल्डी निवासी अकालगढ़ को नामजद कर लिया। पुलिस ने चार में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चौथा आरोपी गुरजंट सिंह फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात के समय इस्तेमाल की कार, तलवार व खंडा बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के पास हथियार अवैध था या लाइसेंसी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि फायरिंग का मकसद क्या था। बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *