लुधियाना में घर में घुसकर महिला से मारपीट:चुन्नी से बांधकर अलमारी से चुराया कैश, सीसीटीवी कैमरे तोड़े; 22 लोगों पर FIR

लुधियाना के जगराओं में एक महिला के साथ मारपीट की वारदात सामने आई है। घटना थाना दाखा क्षेत्र के गांव करीम ऊला की है। पीड़िता अपने खेत में स्थित घर में अकेली थी। इस दौरान 15-20 अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और मारपीट कर कैश लेकर फरार हो गए। पीड़िता गुरजीत कौर ने बताया कि आरोपियों ने उसे घर से निकलने को कहा और दावा किया कि यह उनका घर है। विरोध करने पर महिला के साथ धक्का-मुक्की की। महिला का आरोप है कि इसके बाद उन्होंने उसको चुन्नी से बांधकर अलमारी से एक लाख रुपए चुरा लिए। फरार होने से पहले आरोपियों ने घर में लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिए। पुलिस में शिकायत के बाद भी नहीं कार्रवाई पीड़िता ने बताया कि करीब 20 दिन पहले भी आरोपी उनके घर में जबरदस्ती घुसे थे। उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना दाखा के एएसआई कुलदीप सिंह के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 329(3) 329(4) 305 115(2) 127(2) 190 324(4) 62 बीएनएस के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस महिला के आरोपों समेत मामले की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *