लुधियाना में चार युवकों ने की चलाई गोलियां:गली में आग सेकने को लेकर हुई थी तकरार, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

पंजाब के लुधियाना में लोहड़ी की रात को गली में आग सेकने को लेकर दो पक्षों में हल्की से तकरार हुई और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दी। इस दौरान एक गोली युवक की छाती पर लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायल युवक अंकित के साथी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। एफआईआर में गोली चलाने वाले देवराज, उसके साथी प्रिंस, उसकी महिला दोस्त फलक व एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। गली में लोहड़ी मना रहे थे आरोपियों ने दी गालियां चंडीगढ़ रोड निवासी पंकज ने बताया कि लोहड़ी की रात को वह हरदेव इनक्लेव में अपनी बहन के घर गया था। बहन के घर के बाहर महिलाएं व बच्चे आग जलाकर लोहड़ी मना रहे थे। उसी समय स्कूटी पर आरोपी देवराज व फलक आए। उन्होंने बच्चों को गली में लोहड़ी मनाने से रोका और उनके साथ गाली गलोच की। पंकज ने बताया कि वो और उनकी बहन का देवर अंकित बाहर आए। उन्होंने स्कूटी सवार दोनों को समझाया। स्कूटी सवार आरोपियों ने उन्हें धमकाया और कहा कि दो मिनट बाद देखते हैं। उन्होंने बताया कि उसके वो चले गए। करीब आधे घंटे बाद आए और बच्चों से लड़ने लगे। दो मोटर साइकिलों पर आए आरोपी, फिर चलाई गोलियां पंकज ने बताया कि आरोपी आधे घंटे बाद दो मोटर साइकिलों पर आए और लड़ने लगे। पंकज ने बताया कि जब वो और अंकित बाहर आए तो देवराज ने उन पर गोली चला दी। गोली जैकेट के बट व जेब में रखे मोबाइल पर लग गई। जिससे बचाव हो गया। उसने दूसरी गोली चलाई जो अंकित की छाती पर लगी। उसने तीसरी गोली चलाने की कोशिश की तो उसे पकड़ लिया। उसके बाद आरोपी मोटर साइकिलों पर वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि तुरंत पुलिस को सूचना दी और अंकित को लेकर अस्पताल गए। अस्पताल में उनकी सर्जरी हो गई है। अंकित अब भी अस्पताल में दाखिल है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस को दो खोल और एक जिंदा गोली भी मिली है। उसी मोहल्ले में किराए पर रहती है आरोपी महिला पंकज ने बताया कि आरोपी देवराज EWS कॉलोनी का रहने वाला है जबकि महिला उसी गली में किराए पर रहती है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और एक आरोपी की पहचान बाकी है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी थाना टिब्बा के जांच अधिकारी प्रमोद राज ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *