पंजाब के लुधियाना में जूतों की दुकान करने वाले गुरविंदर सिंह प्रिंकल की हत्या की साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को नामजद किया है। इस बार गैंगस्टरों ने जालंधर से कुछ गैंगस्टरों हायर किए थे। जैसे ही वह बदमाश 32 सैक्टर चंडीगढ़ रोड नजदीक प्रिंकल की दुकान पर आया तो प्रिंकल उसे वहां नहीं मिला जिस कारण उसका बचाव हो गया। 8 लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया मामला प्रिंकल ने थाना डिवीजन नंबर 7 में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने जालंधर के निवासी लखबीर सिंह लक्खू बाबा, शुभम मोटा, रिषभ बैनीपाल नानू, इंदरजीत सिंह हनी, हरप्रीत सिंह, गगनप्रीत सिंह, राजिंदरपाल सिंह और लखविंदरपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। 9 महीने पहले भी हो चुका हमला प्रिंकल ने पुलिस को बताया कि नौ महीने पहले भी उस पर लुधियाना में गैंगस्टरों ने फायरिंग की थी। करीब 1 महीना वह अस्पताल में दाखिल रहा था। गैंगस्टर रिषभ बेनीपाल नानू और अन्य ने गोलियां उस पर चलाई थी। अन्य आरोपियों ने अब उसे मारने के लिए लक्खू बाबा को सुपारी दी थी और 20 लाख रुपये की मांग की थी। 10 अगस्त को लक्खू बाबा उनकी दुकान पर हत्या के इरादे से आया, लेकिन वह बाहर था। अगले दिन इसकी जानकारी उसे मिली। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें लक्खू बाबा हथियार के साथ दुकान में आता नजर आया। फिलहाल इस केस में पुलिस जांच कर रही है।


