लुधियाना में टिकट विवाद में बस कंडक्टर पर हमला:युवक ने फोन कर साथियों को बुलाया, गाड़ी में घुसकर की मारपीट

लुधियाना के जगराओं में बुधवार की देर शाम को एक बस कंडक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। टिकट को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। रोडवेज बस कंडक्टर तेजिंदर सिंह जगराओं बस स्टैंड से गांव मल्ला की यात्रा पर थे। जानकारी के अनुसार बस में एक लड़का-लड़की बैठे थे। लड़की ने टिकट ले लिया, लेकिन लड़के ने टिकट लेने से मना कर दिया। कंडक्टर ने उसे समझाया कि बस सड़क पर नहीं रुकेगी और उसे या तो टिकट लेना होगा या बस स्टैंड से उतरना होगा। दूसरी तरफ से बस में चढ़ा युवक लड़का पहले उतर गया, लेकिन फिर दूसरी तरफ से बस में चढ़ गया। इस बार उसने मल्ला गांव का टिकट लिया। रास्ते में उसने अपने साथियों को बुला लिया। साथियों ने बस को घेर लिया और बस में घुस कर कंडक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। गले से सोने की चेन छीनी हमलावरों ने कंडक्टर के गले से सोने की चेन छीन ली और कैश बैग को फाड़ दिया, जिसमें करीब 7500 रुपए थे। बस में मौजूद अन्य स्टाफ ने कंडक्टर को बचाया। घायल कंडक्टर को पहले गांव हठूर के अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जगराओं रेफर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *