लुधियाना में टिप्पर के सामने अचानक आया ई-रिक्शा,CCTV:दूर तक घसीटता ले गया, फिर रोड पर पलटा, जानी नुकसान से बचाव

पंजाब के लुधियाना में राहों रोड पर स्थित टिप्पर ने एक ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद टिप्पर मौके पर पलट गया। गनीमत रही कि घटना में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। आसपास के लोगों के मुताबिक ये हादसा अचानक रोड पर ई-रिक्शा आने के कारण हुआ। जिससे टिप्पर का पलटने से काफी नुकसान हुआ। फिलहाल मामले में पुलिस ने जांच कर रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी। लोगों ने बताया कि टिप्पर राहों रोड पर शहर की ओर आ रहा था। इस दौरान एकदम से टिप्पर के सामने ई-रिक्शा आ गया। ई-रिक्शा को अपने साथ खिंचता हुआ टिप्पर ले गया। जिसके बाद टिप्पर मौके पर ही पलट गया। जिससे रोड पर भारी जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह जाम खुलाया। देखें सिलसिलेवार ढंग से हादसे के बाद का सीसीटीवी…. प्रशासन को शिकायत के बाद भी नहीं बंद हुई टिप्परों की एंट्री आसपास के लोगों के मुताबिक राहों रोड पर सुबह के वक्त भी भारी मात्रा में टिप्परों और ट्रकों की आवाजाही होती है। इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस को कई बार पत्र दिए गए हैं। जिसमें मांग की गई थी कि उक्त रोड पर सुबह पांच बजे से टिप्पर की एंट्री बंद कर दी जाए। रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक ही उक्त रोड पर भारी वाहनों की एंट्री हो। मगर प्रशासन द्वारा कोई पाबंदी नहीं लगाई गई। जिससे आए दिन उक्त एरिया में हादसे होते हैं। आज बड़ा हादसा होते हुए बचा, मगर आज की घटना में ई-रिक्शा वाले की गलती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *