लुधियाना में टेंपो ने डेढ़ साल की बच्ची को कुचला:खेलते-खेलते सामने आई, सब्जी बेचकर वापस जा रहा था ड्राइवर; VIDEO

लुधियाना में मंगलवार को टेंपो से डेढ़ साल की बच्ची की कुचलकर मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसा जगराओं के मुल्लापुर दाखा स्थित गांव जागपुर में हुआ। घटना उस समय हुई जब एक सब्जी विक्रेता टेंपो में सब्जियां लेकर गांव में बेच रहा था। दो महिलाएं टेंपो चालक से सब्जियां खरीद रही थीं। इसी दौरान एक छोटी बच्ची खेलते-खेलते टेंपो के सामने आकर खड़ी हो गई। सब्जी बेचने के बाद जब ड्राइवर ने टेंपो आगे बढ़ाया, तो वह बच्ची से टकरा गया। बच्ची गिरी और टेंपो का पहला टायर उसके ऊपर से गुजर गया। ड्राइवर को कुछ पता चले इससे पहले ही दूसरा टायर भी बच्ची के ऊपर से निकल गया। घटना का पता चलते ही ड्राइवर ने टेंपो रोका और बच्ची को उठाया। गांव में हंगामा मच गया। परिजन बच्ची को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *