लुधियाना में ट्राला ड्राइवर ने दो कारों को मारी टक्कर:खून से लथपथ दो लोग गंभीर घायल,शराब के नशे में आरोपी काबू

पंजाब के लुधियाना में बीती रात चंडीगढ़ रोड पर 12 टायरी ट्राले ने दो कारों को जबरदस्त टक्कर मारी। टक्कर लगने के कारण कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ियों में बैठे कुछ लोगों को तो राहगीरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन दो 2 की हालत बेहत गंभीर है। जिन्हें खून से लथपथ हालत में फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों की अभी पहचान नहीं हुई। शराब के नशे में धुत भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने काबू कर लिया और पुलिस को सूचित किया। थाना कुंमकलां से पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक को सुचारु किया। हादसाग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाया। ट्राले को कब्जे में लिया और आरोपी ड्राइवर शाम लाल का देर रात 11.45 बजे सिविल अस्पताल में मैडिकल करवाया। शराब के नशे में बिगड़ा ट्राले का संतुलन जानकारी देते हुए हलवदार सुखदेव सिंह ने कहा कि ड्राइवर शाम लाल को गिरफ्तार कर लिया है। वह शराब के नशे में है। उसका मैडिकल सिविल अस्पताल में करवाया जा रहा है। तेजरफ्तारी के कारण उससे ट्राले का संतुलन बिगड़ गया। इस कारण उसने दो कारों इनोवा और इंडिका को टक्कर मारी है। दो लोग गंभीर घायल है जिन्हें फोर्टिस अस्पताल भेजा है। अभी उनके बयान नहीं हो पाए है। ड्राइवर शाम लाल लुधियाना से हिमाचल जा रहा था। ट्राला बिल्कुल खाली है। अभी ड्राइवर नशे में है। नशा उतरने के बाद गाड़ी के मालिकों की पहचान करके उन्हें सूचित किया जाएगा। इस मामले में पुलिस बनती कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *