लुधियाना में ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर ने स्कूटी को टक्कर मारी:रिटायर्ड जूनियर इंजीनियर की मौत, आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

लुधियाना में आज ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मारी दी, जिससे बीएसएनएल के रिटायर्ड जूनियर इंजीनियर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान भूपिंदर कुमार शर्मा (64) के रूप में हुई है। वे जीटीबी नगर ललहेड़ी रोड खन्ना के निवासी थे। हादसा खन्ना के अमलोह रोड पर शुगर मिल के पास हुआ। घटना के समय भूपिंदर कुमार अपनी एक्टिवा पर किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। शुगर मिल के पास एक ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों के अनुसार, टक्कर के बाद आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली समेत मौके से फरार हो गया। घायल भूपिंदर कुमार को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से खन्ना सिविल अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसा स्थल थाना अमलोह की हदबंदी में आता है। इसलिए अमलोह पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। भूपिंदर कुमार शर्मा काफी समय तक अमलोह में बीएसएनएल एक्सचेंज में तैनात रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *