लुधियाना में तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:तलाशी में हेरोइन बरामद, 2 बाइक जब्त; आरोपियों पर पहले से मामले दर्ज

लुधियाना पुलिस ने शुक्रवार को तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 470 ग्राम हेरोइन और दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। एडीसीपी अमनदीप बराड के अनुसार हैबोवाल निवासी अजय कुमार और सलेम टाबरी के रमनदीप कुमार से 350 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इन दोनों से एक बाइक भी जब्त की गई है। एक अलग मामले में, बीआरएस नगर निवासी सूरज को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों पर पहले से मामले दर्ज उसके पास से 120 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, इन तस्करों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *