लुधियाना में दर्दनाक हादसा:हाईटेंशन तारों की चपेट में आया 16 टायरी ट्राला,करंट लगने से ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत

लुधियाना के गिल रोड स्थित प्रो लाइफ हॉस्पिटल के पास शनिवार रात एक भीषण हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। 16 टायरी ट्राले के हाईटेंशन बिजली की तारों की चपेट में आने से गाड़ी में अचानक आग लग गई। जान बचाने के लिए बाहर निकलने की कोशिश कर रहे ड्राइवर को बिजली का जोरदार झटका लगा जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान होशियारपुर निवासी हरविंदर सिंह के रूप में हुई है। रात 8 बजे हुआ हादसा, ट्रांसफार्मर से टकराया था ट्राला फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि रात करीब 8 बजे कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि गिल रोड के पास एक गाड़ी में आग लगी है। मौके पर जब फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तो वहां एक 16 टायरी ट्राला आग की लपटों में घिरा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राला सड़क किनारे लगे एक ट्रांसफार्मर और हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया था। तारों के संपर्क में आते ही पूरी गाड़ी में करंट दौड़ गया और देखते ही देखते आग लग गई। बचाव की कोशिश में गई जान हादसे के वक्त ड्राइवर हरविंदर सिंह ने केबिन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने की कोशिश की थी। जैसे ही उसने ट्राले से नीचे उतरने के लिए पैर बाहर निकाला, वह हाईटेंशन तारों और ट्राले के बीच पैदा हुए अर्थ (करंट) की चपेट में आ गया। करंट इतना जबरदस्त था कि हरविंदर को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार का एकमात्र सहारा था हरविंदर मृतक हरविंदर सिंह पिछले 25 वर्षों से ड्राइविंग का काम कर रहा था और वर्तमान में टुडे लॉजिस्टिक्स कंपनी में कार्यरत था। उसके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता पत्नी और तीन बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) हैं। हरविंदर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। वह अपने घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर प्रो लाइफ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *