लुधियाना में दिखा CM मान की हिदायत का असर:AAP विधायक सिविल अस्पताल पहुंचे, चेकिंग की, पार्किंग ठेकेदार को लगाई फटकार

लुधियाना में बीते दिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन का उद्घाटन करने और लोगों द्वारा सीएम से शिकायत करने के बाद आज लुधियाना सेंट्रल हलके से विधायक अशोक पराशर पप्पी ने सिविल अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल के पुलिस चौकी इंचार्ज से स्पष्ट रूप से कहा कि यदि अस्पताल की पार्किंग में तय सरकारी रकम से ज्यादा पैसे लिए जाते हैं तो तुरंत एक्शन लिया जाए। पराशर ने मरीजों से भी बातचीत की। उन्होंने पार्किंग ठेकेदार को भी फटकार लगाई। साथ ही रोगियों और उनके परिजनों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी। विधायक अशोक पराशर ने कहा कि अब लगातार सिविल अस्पताल में वह चक्कर लगाते रहेंगे। जो अपग्रेडेशन का काम हुआ है उसे ज्यों का त्यों ही रखा जाएगा। अस्पताल में साफ-सफाई भी लगातार चेक होगी। विरोधियों ने पिछले कई वर्षों से अस्पताल को दिए चूहे उन्होंने कहा कि, विरोधियों ने पिछले कई वर्षों से सिविल अस्पताल को चूहे ही दिए हैं। दो दिन पहले केंद्रीय रेल राज्य मत्री रवनीत सिंह बिट्टू अस्पताल में तकनीकी फाल्ट के कारण गई बिजली को ब्लैक आउट कह रहे है तो उन्हें भी यह बात समझ लेनी चाहिए कि पिछले कई वर्षों से ये अंधेरा उन्हीं लोगों ने पंजाब में किया है। अब आम लोगों की सरकार आ गई है। पंजाब में अब हर तरफ रोशनी ही नजर आएगी। लोगों से भी अनुरोध है अस्पताल में व्यवस्था बनाकर रखे। यदि किसी मरीज को किसी तरह की दिक्कत आती है तो वह उनसे संपर्क करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *