लुधियाना में दीवाली से पहले सट्टेबाज एक्टिव:छावनी मोहल्ले की वीडियो आई सामने,नेपाल की एप्लिकेशन आई.डी से करते गुमराह

पंजाब के लुधियाना में दीवाली से पहले ही सट्टेबाज शहर में एक्टिव हो गए है। सट्टेबाजों ने अलग-अलग इलाकों में दुकानें खोल रखी है जो देखने में बाहर से किसी दफ्तर के जैसे लगती है लेकिन अंदर दड्डे सट्टे का काम चलता है। पंजाब में लाटरी पूरी तरह से बैन है लेकिन फिर भी ये सट्टेबाज खुद की एप्लिकेशन और नेपाल की लाटरी की आड़ में सट्टेबाजी का काला कारोबार कर रहे है। नेपाल की लाटरी की एप्लिकेशन बनाकर लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है। नेपाल की लाटरी की आड़ में पंजाब सरकार को भी लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। कई होटलों में भी सट्टेबाजों की दीवाली से पहले ही एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पुलिस इन सट्टेबाजों की लिस्टें बनाने में जुट गई है। थाना डिवीजन नंबर 4 में खुलकर हो रही सट्टेबाजी सूत्रों मुताबिक पता चला है कि सट्टेबाजों का पुराना रिकार्ड भी पुलिस तैयार कर रही है। यहां बता दें कि थाना डिवीजन नंबर 4 के इलाके में खुलकर सट्टेबाजी हो रही है। जिसकी वीडियो भी सामने आई है। छावनी मोहल्ला की ये वीडियो है। जिसमें सरेआम दफ्तर जैसे एक दुकान बनाई हुई नजर आती है। इस दुकान के अंदर एक व्यक्ति काउंटर पर लोगों से सट्टेबाजी के नंबर पूछता कैद हो गया। सट्टा हारने के बाद इलाके में करते लड़ाई-झगड़ा दुकान के अंदर बड़ी संख्या में लोग सट्टेबाजी करते नजर आए। इस वीडियो वायरल होने के बाद इलाका पुलिस पर सवालों के घेरे में नजर आ रही है। इलाका पुलिस सट्टेबाजों को अनदेखा कर रही है। इलाका निवासी दविंदर ने बताया कि छावनी मोहल्ले में हालात यह बने है कि कई बार सट्टा हारने के बाद सट्टेबाज इलाके में लड़ाई झगड़े तक करते है। लोगों की पुलिस कमिश्नर से मांग,सट्टेबाजी करवाई जाए बंद सरेआम गलियों में खड़े रहकर गाली गलोच करते है। लोगों के मुताबिक पुलिस को इन सभी सट्टेबाजों के बारे में पता है लेकिन फिर भी पुलिस कोई सख्त एक्शन नहीं लेती। लोगों ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि छावनी मोहल्ले में चल रहे सट्टेबाजी के काले कारोबार को बंद करवाया जाए। इस मामले संबंधी थाना डिवीजन नंबर 4 के एसएचओ गगनदीप सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। राजनेताओं की शह पर खेलते हैं जुआ
दीवाली पर लुधियाना में करोड़ों का जुआ खेला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, शहर के कई जगहों पर सारी-सारी रात लोग जुआ खेलते हैं। वहीं मोहल्ले के लोग डर के चलते पुलिस को सूचना देने से कतराते हैं। ऐसे लोग राजनीतिक आकाओं का सहारा लेकर सरेआम जुआ खेलाया जाता हैं, जबकि पुलिस के कुछ अधिकारी भी ये सब जानने के बावजूद कार्रवाई करने में असमक्ष हैं। इन इलाकों में होती खुलकर सट्‌टबाजी
बता दें शहर के मुख्य इलाके जहां सट्‌टेबाजी खुल कर होती है उनमें थाना डिवीजन नंबर 2 अधीन जनक पुरी, गणेश नगर, माधोपुरी, पुरानी माधोपुरी, शिमलापुरी,नीला झंडा रोड़, बाबा थान सिंह चौक, सराभा नगर, सिविल लाइन्स, फील्ड गंज, विजय नगर, ताजपुर रोड़, टिब्बा रोड़, समराला चौक, जमालपुर, साउथ सिटी, सराभा नगर, माडल टाउन आदि मुख्य इलाके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *