लुधियाना में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:कार से हेरोइन बरामद, होम डिलीवरी करते थे; एक मैकेनिक और दूसरा कारपेंटर

लुधियाना में जगराओं पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 150 ग्राम हेरोइन और एक कार बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सुधार में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में विक्रम सिंह और मोगा का रहने वाला करन कुमार शामिल है। थाना सुधार के एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान बुलेढ रोड से बोपाराय कलां की तरफ जा रही थी। कार से 150 ग्राम हेरोइन बरामद गांव बोपाराय कलां के पास एक संदिग्ध कार खड़ी मिली। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि करन बाइक मैकेनिक है और दूसरा आरोपी लकड़ी का कारपेंटर है। दोनों ने पैसों के लालच में नशा तस्करी शुरू कर दी थी। ये लुधियाना और आसपास के गांवों में नशीले पदार्थों की होम डिलीवरी करते थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *