लुधियाना में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन, नशीली गोलियां और ड्रग्स मनी बरामद, कार के डॉक्यूमेंट नहीं मिलने पर ली तलाशी

लुधियाना देहात पुलिस ने गांव काउंके कलां में गश्त के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 55 हजार 700 रुपए की ड्रग्स, 6 ग्राम हेरोइन और 180 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में मोगा के गांव पत्तो हीरा सिंह का रहने वाला गुरसेवक सिंह उर्फ निक्का और संदौड़ का रहने वाला लवली शामिल हैं। थाना सदर के एएसआई धरमिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। टीम ने एक कार को रोका और जांच की। कार के कागजात नहीं मिलने पर ली तलाशी कार के कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने गहराई से तलाशी ली। इस दौरान कार से नशीला पदार्थ और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के मोबाइल की जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल से अन्य तस्करों के बारे में जानकारी मिल सकती है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि वे गांव काउंके कलां में किससे मिलने आए थे। पुलिस उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है। थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *