लुधियाना में दो सट्टेबाज गिरफ्तार:सट्टा लगाकर 10 के 100 रुपए कमाने का दे रहे झांसा, कैश बरामद

लुधियाना के जगराओं थाना सुधार क्षेत्र में पुलिस ने सट्टा लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मछी मार्किट के पास एक दुकान के बाहर लोगों को सट्टा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। वे लोगों को 10 रुपए लगाने पर 100 रुपए और 100 रुपए लगाने पर 1000 रुपए जीतने का लालच दे रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रिशव कुमार उर्फ रिशू और जगदीश कुमार के रूप में हुई है। थाना सुधार के एएसआई हरप्रीत सिंह के अनुसार, उन्हें गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी। आरोपी अकालगढ़ के पास मछी मार्किट में सरेआम ऊंची आवाज में सट्टा लगाने की घोषणा कर रहे थे। आरोपियों से कैश बरामद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापा मारा और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से 1470 रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने थाना सुधार में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि शहर में बड़े स्तर पर सट्टे का काम सरेआम चलता है। शहर में इन जगहों पर चलता है सट्टे का काम शहर के अड्डा रायकोट से लेकर पुरानी मंडी, तहसील रोड, कमल चौक बस स्टैड के नजदीक, सट्टे की दुकानें तक सजी हुई हैं। जो सुबह होते ही खुल जाती है। इसके अलावा चौक चलाखडियां लप्पेशाह चौक के नजदीक अनारकली बजार में बैठे लोग सट्टे का काम चलाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *