लुधियाना में नशा करते तीन दोस्त गिरफ्तार:कार से हेरोइन बरामद, एक पूर्व सीएमओ क्लर्क, दो पर पहले से केस दर्ज

लुधियाना के जगराओं में पुलिस ने कार में नशा करने की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में से एक पहले CMO दफ्तर में क्लर्क था। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान गुरपिंदर सिंह उर्फ हनी, जतिंदर सिंह उर्फ पटवारी और सोरव शर्मा उर्फ भोलू के रूप में हुई है। थाना सुधार के एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि गश्त के दौरान सुए पुल के पास एक संदिग्ध कार दिखाई दी। एक CMO दफ्तर से बर्खास्त कर्मचारी कार में बैठे तीनों व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए। जांच में कार के गियर बॉक्स के पास से एक लिफाफे में हेरोइन मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कार समेत हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सामने आया कि जतिंदर सिंह पहले CMO दफ्तर में क्लर्क था। उसे 2019 में नौकरी से निकाल दिया गया था। पहले भी आपराधिक मामले दर्ज सोरव ड्राइवर है जबकि तीसरा आरोपी बेरोजगार है। सोरव और हनी पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी हेरोइन कहां से लाते थे। आरोपियों के मोबाइल की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी नशा करने के साथ-साथ इसकी तस्करी भी करते थे। मामले की गहन जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *