लुधियाना में नशा तस्कर का अवैध कब्जा ढहाया:पंचायती जमीन पर बनाया था घर, पुलिस ने बुलडोजर से गिराया

लुधियाना देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी बलवंत सिंह और कुलवीर कौर के अवैध निर्माण पर पीला पंजा चलाया। आरोपियों ने पंचायती जमीन पर कब्जा कर घर बना लिया था। लुधियाना देहात के एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि नारंगवाल गांव में नशा तस्करी के आरोपियों ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा किया था। आरोपियों के खिलाफ पहले से ही 6 मामले दर्ज हैं। डीसी लुधियाना के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात किया गया। यह व्यवस्था इसलिए की गई ताकि कोई भी व्यक्ति सरकारी कार्रवाई में बाधा न डाल सके। एसएसपी गुप्ता ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों को जेल की सजा भुगतनी होगी और उनके अवैध निर्माण भी ढहा दिए जाएंगे। बता दे कि लुधियाना देहात की पुलिस ने तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए कई तस्करों के घरों पर पीला पंजा चला कर नशा बेच कर बनाए घर को गिराया है। एसएसपी गुप्ता ने कहा कि आगे आने वाले दिनों में और भी तस्करों के घरों पर पीला पंजा चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *