पंजाब के लुधियाना में आज दोपहर एक नशा तस्कर के घर पर जिला पुलिस का बड़ा एक्शन होगा। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की अगुआई में ड्रग स्मगलर का घर जेसीबी से तोड़ा जाएगा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगी ताकि माहौल शांत बना रहा। यह कार्रवाई मोती नगर इलाके में आज पुलिस अधिकारी करेंगे। नशा तस्कर द्वारा ड्रग तस्करी करके लाखों-करोड़ों रुपए की जायदादें बनाई गई है जिनकी पुलिस पहचान करके अदालती कार्रवाई के बाद आज तोड़ेगी। इस मामले संबंधी आज पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा मीडिया को भी संबोधित करेंगे।


