लुधियाना में नशेड़ियों ने रात में घर को आग लगाई:परिवार अंदर सो रहा था, पड़ोसियों ने फोन कर जगाया; 4 बाइक जलकर राख हुई

पंजाब के लुधियाना में बीती रात जनकपुरी इलाके में नशेड़ियों ने एक घर के बाहर खड़े वाहनों को आग लगा दी। आग ने कुछ ही देर में घर को भी चपेट ले लिया। घर के अंदर परिवार सो रहा था, जिसे पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के 14 लोगों ने भाग कर जान बचाई। आग के बाद घर का बाहरी हिस्सा बुरी तरह जल गया और दम घुटने से 90 साल की बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में नशेड़ियों की हरकत कैद हो गई। सिलसिलेवार रूप में जानें पूरा मामला पुलिस कमिश्नर को सौंपेगे घर और दुकानों की चाबियां पार्षदपति सिमरनजीत सिम्मू ने कहा कि इलाके में इस तरह की घटनाएं होनी बेहत चिंताजनक है। कुछ दिन पहले भी नशा बेचने वालों को हमने खुद ट्रेप करके पकड़वाया था, लेकिन हालात इलाके के बद से बदतर हो रहे है। यदि इलाके से नशेड़ियों को पुलिस ने ना खदेड़ा तो पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंच घरों और दुकानों की चाबियां हम उन्हें सौंप देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *