लुधियाना में बैंक कालोनी में नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया।उक्त युवक ने मोहल्ले में जमकर गाली गलोच की और शराब के नशे में एक महिला और उसके बेटे के साथ जमकर मारपीट भी की। हमलावर ने इलाके में ईंटें चलाई। ईंट लगने से महिला का सिर फट गया। खून से लथपथ हालत में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसके सिर पर 6 टांकें लगाए। महिला के सिर में मारी ईंटें जानकारी देते हुए पीड़ित अमित कुमार ने कहा कि उसकी पत्नी घर पर थे। उक्त युवक नशा तस्कर है। सरेआम उसने उसकी पत्नी के सिर पर ईंटें मारी है। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। हमलावर के परिजनों के पुलिस ने कहा है कि आरोपी को थाना में पेश किया जाए लेकिन अभी तक हमलावर फरार है। हमलावर पहले भी लोगों के साथ कर चुका झड़प इलाका निवासी महिला बलविंदर कौर ने कहा कि घर के अंदर थे जिस समय हादसा हुआ। शोर शराबा सुना तो देखा युवक महिला को बालों से पकड़ कर घसीट रहा था। अक्सर हमला करने वाला युवक मोहल्ले में लड़कों को लेकर खड़ा रहता है। नशे में अक्सर वह पहले भी लोगों के साथ झड़प कर चुका है। पीड़िता बोली-गाली देने से रोका था तो बदमाश ने ईंटें बरसाई पीड़ित प्रवीण ने कहा कि हमलावर ने गालियां क्यों निकाली है इस बारे पता ही नहीं। जब वह गालियां निकाल रहा था तो उसे रोका लेकिन बदमाश ने छत्त पर ईंटें मारनी शुरू कर दी। मोबाइल भी टूट गया। उसे जब रोकने की कोशिश की तो हमलावर ने बालों से घसीट कर बीच गली पीटा। प्रवीण मुताबिक उसकी बेटी औैर बेटा जब उसे बचाने आए तो हमलावर ने उन्हें भी पीटा। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मुताबिक ये मामले पुरानी रंजिश का है। दोनों पक्षों को आज थाना में बुलाया है उसके मुताबिक ही कार्रवाई की जाएगी।


