लु​धियाना में नाबालिग से दुष्कर्म, एक माह बाद केस:जून माह में एक रेस्ट हाउस में बनाया शिकार, 22 जून को दी थी शिकायत, आरोपी फरार

लुधियाना के थाना सिटी जगराओं पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में हरमनजोत सिंह नाम के एक युवक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। आरोपी वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहा है। पुलिस की विशेष टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। बस स्टैंड पुलिस चौकी के प्रभारी आत्मा सिंह ने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की पड़ोसी जिले मोगा के एक गांव की रहने वाली है। घटना के संबंध में गुरुवार को पीड़िता का सिविल अस्पताल जगराओं में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जून महीने की है घटना, रेस्ट हाउस पहुंची पुलिस पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह वारदात जून माह में हुई थी, जिसके बाद पीड़िता के बयानों पर 22 जून को थाना सिटी जगराओं में औपचारिक मुकदमा दर्ज किया गया था। तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम जगराओं में शेरपुर चौक के समीप स्थित एक निजी रेस्ट हाउस में पहुंची। वहां पुलिस ने रेस्ट हाउस के एंट्री रजिस्टर, विजिटर रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की और मौके पर मौजूद स्टाफ से लंबी पूछताछ की। घटनास्थल का नक्शा तैयार, जल्द होगी गिरफ्तारी चौकी प्रभारी आत्मा सिंह ने स्पष्ट किया कि पुलिस टीम घटनास्थल का नजरी नक्शा तैयार करने और मामले से जुड़े मुख्य तथ्यों की वैज्ञानिक पुष्टि के लिए रेस्ट हाउस पहुंची थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस पूरी निष्पक्षता और तेजी से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी हरमनजोत सिंह को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजकर अदालत में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *