लुधियाना में पति-पत्नी में खूनी झड़प:एक-दूसरे के पेट में घोंपा चाकू, अंतड़ियां बाहर निकलीं, दोनों की हालत नाजुक

लुधियाना के हैबोवाल इलाके में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हालत में दोनों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें दोनों के हालत नाजुक बताई जा रही है, क्योंकि उसके पेट पर गहरे घाव लगे हैं और अंतड़ियां तक बाहर आ गईं। पीड़ित दंपती की बेटी ने बताया कि वे घर पर मौजूद नहीं थे। सुबह उन्हें फोन आया कि उनकी मां और पिता दोनों घायल हो गए हैं और इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही वे तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। शक को लेकर दोनों में कहासुनी पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी को उस पर शक था कि उसका कहीं बाहर किसी के साथ चक्कर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि पहले पत्नी ने उस पर चाकू से हमला किया जिसके बाद उसने भी बचाव में पत्नी पर वार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते यह वारदात हुई है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *