लुधियाना में परिवार ने मिलकर की बाइक चोरी:गुरुद्वारे के बाहर की थी खड़ी ,CCTV वीडियो आया सामने

लुधियाना के आलमगीर इलाके में गुरुद्वारा मंजी साहिब के बाहर से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है जिसमें एक पूरा परिवार मिलकर बाइक चुराता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित बलदेव सिंह ने जानकारी देते कहा थाना सदर चौकी मराड़े में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 दिसंबर को शाम करीब 7 बजे गुरुद्वारा मंजी साहिब आलमगीर में माथा टेकने के लिए अपने मोटरसाइकिल प्लैटिना रंग काला पर गया था। उसने गुरुद्वारे के बाहर जोड़ा घर के पास बाइक खड़ी की और अंदर चला गया। जब वह करीब 7:30 बजे वापस लौटा तो बाइक वहां से गायब थी। CCTV में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात गुरुद्वारे के बाहर लगे CCTV कैमरों की जांच करने पर चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। वीडियो में देखा गया कि एक पूरा परिवार वहां पहुंचता है। पहले एक व्यक्ति बाइक का लॉक तोड़ता है फिर बाइक को स्टार्ट करता है। इसके बाद वह अपने छोटे बच्चे को बाइक पर बैठाता है फिर खुद बैठता है। इसके बाद दूसरा बच्चा और उसकी पत्नी पीछे बैठती है और पूरा परिवार बाइक लेकर मौके से फरार हो जाता है। पुलिस जांच में जुटी पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *