लुधियाना में पिता की बेटी की हत्या:मोटर पर लेजाकर चुन्नी से गला घोंटा,कारण पूछने में जुटी पुलिस

पंजाब के लुधियाना में आज एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में सहम का माहौल है। पता चला है कि आरोपी पिता बेटी पर किसी लड़के के साथ बातचीत का शक करता था। जिस कारण उसने उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी है। बच्ची का जब तक दम नहीं टूट गया आरोपी उसका गला दबाता रहा। आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार फिलहाल पुलिस अभी मौत के असल कारणों का पता करने में जुटी है। बच्ची का शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उसका पोस्टमॉर्टम करवा शव उसकी मां और अन्य के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पुलिस को दो दिन का रिमांड हासिल हुआ है। मोटर पर लेजाकर की हत्या जानकारी देते हुए थाना सदर की एसएचओ अवनीत कौर ने कहा कि आज उन्हें सूचना मिली थी कि गांव गिल के पास मोहल्ला बचित्र नगर में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है। बेटी की मां सहोदया देवी के बयानों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने रेड कर आरोपी पिता नगिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। चुन्नी के साथ गला दबा कीी हत्या आरोपी पिता किराए के मकान में रहता है। वह एक कोठी और खेतों में काम करता है। आरोपी ने अपनी बेटी विद्यार्थी को बातों में उलझाया और उसे मोटर पर ले गया। वह उसने चुन्नी के साथ उसका गला घोंट दिया। मृतक बच्ची 8वीं कक्षा की स्टूडेंट थी। आरोपी के कुल 4 बच्चे है। एक बड़ी बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। पुलिस इस केस में कई एंगलों पर जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *