पंजाब के लुधियाना में गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर आ चुकी है। आज ADCP रमनदीप भुल्लर ने शहर के बस स्टैंड पर सर्च ऑप्रेशन चलाया और हर आने जाने वाले लोगो की चेकिंग की। की बसों में पुलिस कर्मचारियों ने यात्रियों के सामान की चैकिंग की। बस स्टेंड पर हर आने जाने वाले की चैकिंग की गई। पुलिस ने आपराधिक किस्म के लोगों के रिकार्ड भी पुलिस एप्प में चैक किया। पुलिस ने खंगाला यात्रियों का रिकार्ड पुलिस ने बस स्टेंड पर यात्रियों की रिकार्ड खंगाला। वहीं सीसीटीवी कैमरों की भी चैकिंग करी। मौके एसीपी आकर्षी जैन भी मौजूद रही। अधिकारियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट हो चुकी है और किसी को भी कानून को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। रिकार्ड पूरा रखने के होटल मालिकों को है आदेश एडीसीपी रमनदीप भुल्लर ने कहा कि ये चैकिंग लगातार जारी रहेगी। बस स्टेंड और रेलवे स्टेशन पर बने होटलों में भी चैकिंग की जा रही है। सभी को यात्रियों का रिकार्ड पुख्ता रखने के आदेश दिए गए है। शहर में स्पेशनल नाकाबंदियां भी की जा रही है। ADCP भुल्लर ने कहा की पुलिस शरारती तत्वों पर सख़्त नजर रख रही है और माहौल ख़राब करने वालो से पुलिस द्वारा पूरी सख्ती की जाएगी। उन्होंने कहा की लोग भी पुलिस को सहयोग क़रे। शहर की समस्त सार्वजनिक स्थलों पर औचक चैकिंग भी समय-समय पर की जाएगी। शहर में लोगों से आग्रह है कि वह त्योहारों को भाईचारे से मनाए।


