लुधियाना में पूर्व विधायक का AAP कैंडिडेट पर हमला:किक्की ढिल्लों बोले- संजीव अरोड़ा को मिले 18 करोड़, खर्चे केवल 7.81 करोड़

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के उप चुनाव को लेकर सियासत पूरी तरह से गरमाई हुई है। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों लुधियाना में भारत भूषण आशु के लिए प्रचार करने आए। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एवं राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा को विकास के लिए 18 करोड़ रुपए फंड मिला था। इसमें से सिर्फ 7 करोड़ 81 लाख रुपए खर्च किए। जोकि 43 फीसदी है। बाकी का फंड अपने पास रखा है। जिससे संजीव अरोड़ा की विकास हितैषी सोच खुद जाहिर होती है कि वे कितने सीरियस हैं। संजीव अरोड़ा ने सड़क के लिए दिए मात्र 13636 रुपए : किक्की किक्की ढिल्लों ने कहा कि डेढ़ साल में लुधियाना की नुहार बदलने वाले संजीव अरोड़ा ने 18 करोड़ में से सिर्फ 4 करोड़ 81 लाख महानगर को दिए हैं। स्थिति यह है कि सड़कों के लिए 13,636 रुपए दिए गए। शिक्षा क्रांति व सेहत क्रांति के दावे करने वाली आप सरकार की पोल यहां खुल रही है कि संजीव अरोड़ा ने नाममात्र पैसे स्कूलों, अस्पतालों के लिए दिए। किक्की बोले कि संजीव अरोड़ा ने एक अस्पताल के लिए 6998 रुपए दिए। एक जगह 1512 रुपए दिए। बताओ इससे तो डाक्टर की कैंची ही खरीदी गई होगी। पहले के सभी मंत्री फेल, नया क्या करेंगे किक्की ढिल्लों ने कहा कि लुधियाना पश्चिम के वोटर पंजाब के सभी हलकों से ज्यादा पढ़े लिखे माने जाते हैं जो किसी पार्टी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। अब यहां लोगों को बोला जा रहा है कि संजीव अरोड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा या फिर मंत्री बनाएंगे। आम आदमी पार्टी सरकार यह बताए कि जो साढ़े तीन साल से मंत्री बनाए हैं उनकी क्या उपलब्धि है। कटारूचक्क, सरारी, बलकार सिंह इन सभी ने क्या किया। किक्की ढिल्लों ने लैंड पूलिंग योजना का विरोध किया और कहा कि ऐसी योजनाएं सिर्फ विश्व बैंक से कर्जा लेने के लिए बनाई जा रही हैं। उनके साथ पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी व अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *