लुधियाना में पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी:तेल भरवा पैसे ना देने पर करिंदों ने की मारपीट,सिर पर मारे धारदार हथियार

पंजाब के लुधियाना में फव्वारा चौक नजदीक पेट्रोल पंप पर देर रात हंगामा हो गया। एक युवक बाइक में तेल भरवा रहा था। पंप कर्मी ने उससे पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। दोनों में धक्का मुक्की हुई। जिसके बाद पंप के कुछ करिंदों ने उस युवक के साथ मारपीट की। उसके सिर पर धारदार हथियारों से हमला किया। खून से लथपथ युवक को पंप पर छोड़ कर कर्मचारी फरार हो गए। घायल युवक ने अपने परिजनों और दोस्तों को सूचित किया। मौके पर पहुंच परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना दी। घटना स्थल पर पंप के मैनेजर पंकज मिश्रा भी पहुंचे। पैसे ना देने पर हुआ विवाद जानकारी देते हुए पंकज मिश्रा ने कहा कि ग्राहक तेल भरवाने के लिए पंप पर आया था। वह युवक नशे में था। उससे जब हमारे कर्मचारी ने 100 रुपए तेल के मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया और उलटा सीधा बोलने लगा। पंप पर लगे कैमरों में ये घटना कैद हो गई। उस ग्राहक ने कर्मचारी को गाली दी थी जिस कारण ये विवाद हुआ। दोस्त बोला सिर पर मारे कड़े खून से लथपथ घायल युवक ने अपना नाम मीडिया को नहीं बताया। नशे में धुत होने के कारण वह मीडिया के साथ भी बदतमीजी करने लगा। उसके एक दोस्त ने उसे संभाला। दोस्त ने बताया कि पंप कर्मचारी को उनका दोस्त पैसे दे रहा था लेकिन उसने पहले धक्का मारा जिसके बाद उसने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुलाया। हमला करने वाले कुछ युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। उन लोगों ने उसके घायल दोस्त के सिर पर धारदार हथियार और कड़े मारे है। पुलिस दर्ज करेगी केस-ASI वरिंदर घटना स्थल पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर 5 से वरिंदर सिंह ने कहा कि कंट्रोल रुम से शिकायत मिलने पर वह मौका देखने पहुंचे है। 100 रुपए का तेल भरवाने के बाद पैसों को लेकर विवाद हुआ है। युवक के धारदार हथियारों से हमला किया गया है। पुलिस मामले की जांच भी कर रही है। घायल को अस्पताल भेज दिया है। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *