लुधियाना में फाइनेंसर महिला की हत्या का मामला सुलझा:ब्याज देने के लिए करती थी बेइज्जत,गुस्से में आकर व्यक्ति ने दबाया गला

पंजाब के लुधियाना में सलेम टाबरी इलाके के पंजाबी बाग चौक में 21 जून शनिवार को 55 वर्षीय सोनम जैन नाम की महिला का शव उसके घर के बाथरूम में गिरा मिला। महिला की हत्या करने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने 15 दिन बाद काबू कर लिया है। आरोपी को दाना मंडी से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गला दबा की महिला की हत्या महिला फाइनेंस का काम करती थी। आरोपी ने उससे ब्याज पर कुल 17 हजार रुपए लिए थे। सोनम को वह ब्याज की काफी किश्तें दे चुका था। लेकिन लेटेस्ट किश्त वह दे नहीं सका था। जिस कारण सोनम उसे बेइज्जत करती थी। इसी बात की रंजिश रखकर हत्यारोपी ने उसके घर में दाखिल होकर उसका गला दबा लिया। बेइज्जत होने के कारण हत्यारोपी ने दिया वारदात को अंजाम मृतक सोनम जैन के दो बच्चे विदेश में रहते हैं। घटना के वक्त उसका पति सुरिंदर काम पर गया हुआ था।
जानकारी देते हुए DCP रूपिंदर सिंह ने कहा कि महिला सोनम की हत्या 21 जून को हुई थी। हत्यारे का नाम संजीव है। संजीव ने सोनम से दो बार में कुल 17 हजार रुपए ब्याज पर लिए हुए थे। वह कुछ किश्तें ब्याज की भर चुका था। काम ना होने के कारण वह किश्त भरने में कई बार देरी कर देता था जिस कारण अक्सर सोनम उसे कुछ न कुछ कह देती। बेइज्जत होने के कारण गुस्से में आए संजीव ने 21 जून को सुबह साढ़े 11 बजे सोनम के घर योजना की तहत चेहरे छिपा और सिर पर टोपी पहन कर दाखिल हुआ। घर में सोनम के साथ उसका विवाद हुआ है उसे गुस्से में आकर संजीव ने गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। एसी रिपेयर का करता है हत्यारोपी काम संजीव एसी रिपेयर करने का काम करता है। वह अब अपना कारोबार करना चाहता था जिस कारण उसने सोनम से पैसे ब्याज पर लिए थे। संजीव के घर पर उसकी मां-पत्नी और दो बच्चे है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने उसे दाना मंडी से काबू कर लिया है। अब पढ़िए कैसे हुआ हत्याकांड का खुलासा
21 जून को सोनम जैन का पति सुरिंदर जब दोपहर को वह घर खाना खाने लौटा तो दरवाजा खुला मिला। पत्नी को आवाज देने पर कोई जवाब नहीं आया। वह जब अंदर गया और बाथरूम में देखा, तो सोनम का शव खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। सुरिंदर ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने सेफ सिटी कैमरों की मदद से हत्यारोपी को ट्रेस किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *