लुधियाना में फाइबर, एक्सेसरीज, केमिकल और सेवाओं के लिए ट्रिपल शो आयोजित होंगे

लुधियाना| लुधियाना का टेक्सटाइल हब, जो अपने उद्यमशीलता की भावना के लिए प्रसिद्ध है। यार्नेक्स, टेक्सइंडिया और डाइकेम टैक्‍स प्रोसेस 17 से 19 जनवरी 2025 तक लुधियाना के बहादुर के रोड, जालंधर बाईपास स्थित दाना मंडी में सप्लायर और खरीदारों को एक साथ लाएंगे। यार्नेक्स के 34वें संस्करण, टेक्सइंडिया के 20वें संस्करण और डाइकेम के 6वें संस्करण का उद्घाटन 17 जनवरी 2025 को सुबह 11.30 बजे लुधियाना के इको डिजाइन ग्रुप के कंट्री मैनेजर श्री मंदीप सिंह गरचा करेंगे और विशिष्ट अतिथि आइकॉनिक फैशन रिटेलिंग प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव के सोर्सिंग और उत्पाद विकास प्रमुख श्री विनय सैनी होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *