लुधियाना में मल्हार रोड पर स्थित मुक्त आर्ट्स नाम के फर्नीचर और झूमर शोरूम में चोरी हो गई। शोरूम के मालिक तीन साल पहले कोरोना काल के दौरान पूरे परिवार के साथ कनाडा शिफ्ट हो गए थे। शोरूम अक्सर बंद रहता था। घटना का पता तब चला जब पड़ोसी ने शोरूम के मुख्य गेट का टूटा ताला देखा। उन्होंने मालिक के भाई ज्ञानेश्वर सूद को सूचित किया। मौके पर पहुंचने पर ज्ञानेश्वर ने देखा कि अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने शोरूम से कीमती पेंटिंग, तांबे के सामान और मूर्तियां समेत लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। थाना डिवीजन नंबर-5 के थानेदार गुरमेल लाल के अनुसार चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।


