पंजाब के लुधियाना में देर रात ताजपुर रोड मोहल्ला विश्वकर्मा नगर गली नंबर 1 में करीब 10 से 12 बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। मोहल्ले में सरेआम बदमाश दातर, लोहे की राड और डंडे लेकर गुंडागर्दी करते सीसीटीवी में कैद हो गई। जिस घर पर हमलावरों ने धावा बोला उस घर के मालिक का आरोप है कि बदमाशों ने उनके घर के बाहर गोलियां भी चलाई है। ताबड़तोड़ तलवारों और दातर के अटैक से बचने के लिए उसने घर में घुस कर जान बचाई। बदमाशों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे और दो बाइक भी तोड़ दिए। तीन बदमाशों को इलाके के लोगों की मदद से किया काबू इलाके के लोगों की मदद से तीन बदमाशों को उन्होंने दबोच लिया जबकि बाकी सभी फरार हो गए। हमलावरों ने जाते हुए 4 हवाई फायर भी किये हैं। लोगो ने इसकी सूचना थाना डिवीजन 7 की पुलिस को दी लेकिन घटना के 1 घंटे बाद रात 11 बजे तक पुलिस मौके पर नही आई। 1 महीना पहले हुई थी रिशु की युवकों के साथ लड़ाई आरोप लगाते अरदिलजीत सिंह ने बताया कि एक महीने पहले उनके दोस्त रिशु की कुछ युवकों से लड़ाई हो गई थी। क्योंकि रिशु एक बच्चे को बदमाशो से पीटने से बचा रहा था। जिसके चलते हमलावर रिशु से झगड़ने गए। उक्त मामले को लेकर कुछ दिन पहले समझौता हो गया था। लेकिन उक्त बदमाशों ने उनके दोस्त फ़ोटो इंस्टाग्राम पर डालकर गालियां लिख दी थी। जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो उक्त बदमाशों ने कहा कि वो रिशु और उसके साथियों से दोबारा माफी मंगवाए। घर के बाहर चलाई 4 गोलियां-अरदिलजीत बुधवार को बदमाशों ने रिशु को फ़ोन करके धमकियां दी और बाहर मिलने को कहा। अरदिल ने कहा कि वो बाहर नही आएंगे रिशु उसके साथ उनके घर पर है। रात को बदमाश हथियारों से लैस होकर आए और घर के बाहर खड़े अरदिल व रिशु पर अटैक कर दिया। दोनो अपने बचाव में घर मे घुस गए। तभी बाहर हमलावरों ने तलवारों से दो बाइक और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। अरदिल ने कहा-बदमाशों ने घर के बाहर ललकारें मारे लेकिन जब हम बाहर नहीं आये तो बदमाशों ने 4 फायर उनके घर पर किये और फिर जब पीड़ितों ने छत से गमले फेंके तो सभी फरार हो गए। लेकिन मोहल्ले के लोगो ने हमलावरों के तीन साथियों को पकड़ लिया। हालांकि पकड़े गए युवकों का कहना था कि उन्हें झगड़े का पता नही था। उनके साथी कुछ खाने को जाने की बात कहकर साथ लेकर आये थे। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सहम है। लोगों की प्रशासन से मांग है कि गली में गुंडागर्दी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।


