लुधियाना में बदमाशों ने महिला डाक्टर से की छेड़छाड़:पति को फोन कर बुलाया तो धारदार हथियारों से दोनों को पीटा,3 घायल

पंजाब के लुधियाना में एक्टिवा सवार महिला डॉक्टर को कार सवार बदमाशों ने बीच सड़क धक्का देकर गिरा दिया। उसकी एक्टिवा को भी टक्कर मारी। महिला जमीन पर गिरी और उसकी लात एक्टिवा के नीचे दब गई। बदमाशों ने उसे जमीन से उठाने के बजाय उससे छेड़खानी की और कमेंट्स किए। लोगों ने किसी तरह महिला को घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार दिया। महिला के साथ जब उन बदमाशों की बहसबाजी हुई तो उसने अपने पति को फोन कर मौके पर बुलाया। जहां पहले से ही उन बदमाशों ने 8 से 10 युवक बुलाए जिन्होंने दंपती सहित उनके एक साथी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। डॉक्टर ज्योति सिंह बोली… जानकारी देते हुए महिला डॉक्टर ज्योति सिंह ने कहा कि गगन नगर ग्यासपुरा की वह रहने वाली है। वह काम से वापस घर जा रही थी। रास्ते में दो से 3 लड़के थे जिन्होंने मुझे गाड़ी से बाहर बाजू निकाल कर धक्का मारा। जब मैं जमीन पर गिर गई तो हमलावरों ने मेरे साथ छेड़खानी की। किसी तरह लोगों की मदद से मुझे एक्टिवा के नीचे से निकाला। मैंने अपनी पति को फोन किया तो उन लोगों ने भी कुछ युवकों को मौके पर बुलाया। करीब 8 से 10 युवकों ने हम तीन लोगों के साथ जमकर मारपीट की। तीनों घायलों के लगे टांकें घायल दीपक ने कहा कि वह अकाउंटेंट है। दो साल पहले उसकी शादी हुई हैऐ। देर रात उसकी पत्नी काम से वापस लौट रही थी तो उससे छेड़छाड़ बदमाशों ने की। वह मौके पर अपने दोस्त के साथ गया तो उन लोगों कोई बात नहीं सुनी बीच सड़क पीटना शुरू कर दिया। सभी हमलावरों के पास धारदार हथियार थे। घायल अवस्था में उसकी पत्नी और दोस्त को सिविल अस्पताल लाया गया जहां उन सभी के टांके लगे है। इस संबंधी संबंधित थाना पुलिस को शिकायत देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *