लुधियाना में बलाचौर के पावरलिफ्टर की मौत:बलाचौर में आज हुआ अंतिम संस्कार, हार्ट अटैक आने से हुई मौत

लुधियाना में पावर लिफ्टिंग कंपीटिशन के दौरान बलाचौर के मेहंदीपुर रोड स्थित ब्लूज जिम के मालिक और होनहार एथलीट सुखवीर सिंह की मौत हुई। सुखबीर सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। बलाचौर में आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में राजनीतिक नेता, खेल प्रेमी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार सुखवीर सिंह लुधियाना में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आया था। प्रतियोगिता के दौरान उन्हें अचानक जोरदार दिल का दौरा पड़ा, दौरा पड़ते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रतियोगिता सलेम टाबरी इलाके में अंबेडकर भवन में करवाई जा रही थी। सुखबीर की मौत के बाद पुलिस मौके पर गए और उन्होंने उसका शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा था। पुलिस के मुताबिक रविवार को पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता चल रही थी जिसमें यह घटना हुई। खेल जगत और इलाके में शोक सुखवीर सिंह खुद एक बेहतरीन एथलीट थे और अपनी जिम के माध्यम से इलाके के अनगिनत युवाओं को नशे की दलदल से निकालकर खेलों और सेहत के प्रति जागरूक कर रहे थे। उनके अचानक चले जाने से परिवार और खेल जगत को ऐसा नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकेगी। अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब आज हुए अंतिम संस्कार के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। मौजूद नेताओं और खेल प्रेमियों ने कहा कि सुखवीर जैसे मेहनती युवा का इतनी कम उम्र में चले जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *