लुधियाना में बस ने महिला को कुचला, मौत:पति को चाय देने गई थी अस्पताल; घर वापस आते वक्त हुआ हादसा

पंजाब के लुधियाना में एक 58 वर्षीय महिला को बस ने अपने चपेट में ले लिया। हादसे में महिला के पैर टूट गए। बस के टायर शरीर के ऊपर गुजर जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। खून से लथपथ महिला को जब सिविल अस्पताल लाया गया तो उसने दम तोड़ दिया। महिला के शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। आज दोपहर ही पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक महिला का नाम मुन्नी मिश्रा है। पिछले 30 साल से वह ताजपुर रोड के न्यू पुनीत नगर में रह रही है। पति के साथ पिया आखरी चाय का प्याला मृतक महिला के बेटे आकाश मिश्रा ने कहा कि उसके पिता हरिशंकर मिश्रा नवजीवन अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते है। उसके पिता का घर फोन आया और मां मुन्नी से कहा कि वह चाय लेकर अस्पताल आ जाए। दोनों इक्कट्ठे चाय पिएंगे। पति के साथ जिंदगी का आखरी चाय प्याला सांझा करके वह वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में मेन चौक नाला के पास चीमा चौक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसकी मां मुन्नी को टक्कर मार दी। बस चालक मौके से फरार घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में जब मुन्नी मिश्रा को अस्पताल लाया गया तो उनकी मौत हो गई। आकाश ने कहा कि वह दो भाई बहन है। उसका परिवार पिछले 30 साल से लुधियाना में रहता है। आज मां का शव पोस्टमॉर्टम के बाद संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ड्राइवर हरिंदर सिंह गांव कोट कलां निवासी नाभा के खिलाफ धारा 281,106 BNS के तहत मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *