पंजाब के लुधियाना में बीती रात करीब 10 बजे प्रीत पैलेस नजदीक पान की दुकान के बाहर दो कार चालकों में पार्किंग को लेकर जबरदस्त झड़प हुई। मामले इतना बढ़ गया कि एक कार में सवार एक दंपती ने बीच सड़क जमकर हंगामा किया। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि मौके पर हवाई फायर भी हुआ है। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी का रात 11 बजे सिविल अस्पताल में मैडिकल भी करवाया। महिला की पहचान पूनम और उसके पति का नाम जसविंदर के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी दशमेश नगर के रहने वाले है। पति-पत्नी ने पी रखी थी शराब-SHO बलविंदर सिंह जानकारी देते हुए SHO माडल टाउन बलविंदर सिंह ने कहा कि ढोलेवाल की तरफ से दो गाड़ियां इनोवा और क्रिस्टा आई। क्रिस्टा कार में एक महिला और उसका पति था। महिला ने काफी शराब पी हुई थी। वहीं दूसरी इनोवा काम में कुछ युवक मौजूद थे। प्रीत पैलेस के बाहर इनोवा कार वाले युवकों ने अपनी गाड़ी पार्क की हुई थी। इतने में पीछा से आकर महिला पूनम और उसके जसविंदर ने गाड़ी उनकी कार के पीछे लगा दी और उन्हें कहने लगे कि आपको गाड़ी पार्क करने का पता नहीं है। गलत पार्क गाड़ी की है। इतनी बात पर महिला और उसका पति इनोवा कार में सवार युवकों से लड़ने लगे। दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। गुस्से में आकर महिला और उसके पति ने युवकों को गालियां दी। दोनों कार चालकों की जो झड़प हुई है उसके बाद महिला और उसके पति का भी कहना है कि उन पर फायर इनोवा कार चालकों ने किया है लेकिन अभी तक यह ड्रामेबाजी लग रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आज चैक किए जाएंगे जिसके बाद ही पूरा मामला क्लियर हो पाएगा। फिलहाल पति-पत्नी का मैडिकल सिविल अस्पताल में करवाया है। पुलिस इस मामले में अपनी बनती कार्रवाई कर रही है।


