लुधियाना में बीती रात हंबड़ा रोड पर बाइक से काम पर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड को माल लोड करने वाले ACE ( छोटा हाथी गाड़ी) ने टक्कर मारी। टक्कर लगने के कारण बाइक सवार जमीन पर गिर गया। उसके सिर और कंधे पर अधिक चोट आई। गांव सलेमपुरा का रहने वाला है मृतक गाड़ी चालक रुका और उसने आस-पास के लोगों की मदद से बाइक सवार को प्राथमिक सहायता देने की काफी कोशिश की लेकिन बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। उसके मोबाइल से मिले परिजनों के संपर्क नंबर से उन्हें हादसे की सूचना दी गई। मृतक युवक की पहचान कर्मजीत सिंह निवासी गांव सलेम पुरा का रहने वाला है। परिवार का था इकलौता बेटा जानकारी देते हुए कर्मजीत के चाचा जगजीत सिंह ने बताया कि कर्मजीत 24 साल का था। परिवार का कर्मजीत इकलौता बेटा था। वह लाडोवाल नजदीक एक कपड़े की फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। रोजाना वह काम पर शाम को आता था। फैक्ट्री में उसकी नाइट शिफ्ट होती है। हादसे के समय वह काम पर जा रहा था। तभी अचानक से भट्टा धुआ से पहले ही एक माल लोड करने वाले गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। लोगों ने उन्हें सूचना दी। कर्मजीत परिवार में अकेला कमाने वाला शख्स था। कर्मजीत के पीछे अब उसकी बहन और मां ही है। फिलहाल हंबड़ा चौकी पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक को पकड़ लिया है। शव को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। आज परिवार के सुपुर्द कर्मजीत का शव पुलिस कर देगी।