रांची रोड में खुला ऑटोमेटिक स्मार्ट गैरेज

रामगढ़ | रांची रोड़ में ए वन ऑटोमेटिक स्मार्ट गैरेज का रविवार को शुभारंभ हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो शामिल हुए। उन्होंने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि यह शोरूम दो पहिया वाहनों के लिए वरदान साबित होगा। कहा कि आधुनिक मशीनों की सहायता से दो पहिया वाहनों को दुरुस्त किया जाएगा। इससे पूर्व विधायक का स्वागत बुके देकर हुआ। कार्यक्रम में निवर्तमान वार्ड पार्षद अनिल गुप्ता, शंकर मिश्रा, नरेश प्रसाद, चिंतू महतो, दिगंबर प्रसाद, गणेश प्रसाद, गुड्डू सिंह, अजय यादव, सोनू साहू, लोचन प्रसाद, बिरबल प्रसाद, मुकेश प्रसाद, पारस मिश्रा, सहित आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *