रामगढ़ में रिक्शा चालकों और मजदूरों के लिए बने रैन बसेरा में अव्यवस्था

भास्कर न्यूज|रामगढ़ रामगढ़ जिले में इन दिनों शीतलहरी व कनकनी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके बावजूद छावनी परिषद व अंचल प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था तक नहीं की गई है। वहीं क्षेत्र के रिक्शा चालकों व रोजी-रोटी की तलाश में आए मोटिया मजदूरों के रहने के लिए बनाए गए रैन बसेरा का भी बुरा हाल है। कमरे के अंदर चारों तरफ गंदगी फैली है। कमरे में बगैर बिस्तर की गंदगी के बीच मात्र तीन अस्पताल के बेड लगे हैं। कमरे के अंदर बिजली व पेयजल तक की व्यवस्था नहीं है। वहीं रैन बसेरा के समीप चारों ओर गंदगी फैला है। जिससे दुर्गंध उठ रही है। जानकारी लेने पर छावनी परिषद के कर्मियों ने बताया कि मजदूरों के रहने के लिए जिला प्रशासन के आह्वान पर रैन बसेरा बनाया गया है। लेकिन यहां रिक्शा चालक व मजदूर रुकते नहीं है। जिसके कारण कमरे के अंदर बिजली का बल्ब नहीं लगा है। ठंड में मजदूरों के रुकने पर कमरे व आसपास की सफाई का काम करा लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *