लुधियाना में बाइक ट्राले से टकराई:3 युवक गंभीर, मेयर इंद्रजीत कौर ने पहुंचाया अस्पताल, पहचान अब तक नहीं

लुधियाना के कोहाड़ा रोड पर देर रात तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवकों के चेहरे और सिर पर गहरी चोटें आईं। मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। उसी दौरान रास्ते से गुजर रहीं मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर भी वहां रुकीं और घायलों को तुरंत प्राथमिक मदद दिलाने के लिए पहल की। सेहत विभाग को सूचना दी गई और एम्बुलेंस की मदद से तीनों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों की हालत गंभीर है और उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *