लुधियाना में बाइक सवार की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, डिवाइडर से सिर टकराया,आंख आई बाहर

पंजाब के लुधियाना में जालंधर बाइपास नजदीक एक बाइक सवार व्यक्ति को तेजरफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। बाइक सवार का सिर डिवाइडर से टकराया जिस कारण उसके नाक की हड्डी पर चोट लगी है। वहीं उसकी एक आंख भी बाहर आ गई है। एक्सीडेंट के बाद तुरंत लोगों ने पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल थाना दरेसी की पुलिस जांच करने पहुंची। खून से लथपथ बाइक सवार व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर थाना दरेसी के ASI सुखविंदर सिंह पहुंचे जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मरने वाले की जेब से पुलिस को कोई पहचान पत्र आदि नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोटरसाइकिल के नंबर से पहचान करने में जुटी पुलिस जानकारी देते हुए ASI सुखविंदर सिंह ने कहा कि एक्सीडेंट का जब पता चला तो पहले थाना सलेम टाबरी की पुलिस यहां आई थी लेकिन उनका इलाका नहीं था। इस कारण थाना दरेसी की पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। मृतक का मोटर साइकिल किसी सब डिवीजन का लग रहा है। उसके बाइक को ट्रेस किया जाएगा। आस-पास के लोगों से भी पता किया लेकिन किसी को भी टक्कर मारने वाले वाहन चालक के बारे में पता नहीं है। चेहरे में आई चोट,आंख आई बाहर मृतक युवक के चेहरे और नाक पर काफी चोट आई है। एक आंख भी बाहर आ गई है। उसकी बाजू भी खून से भरी है। मृतक की पहचान करने के लिए पुलिस संभव प्रयास कर रही है। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे जिस कारण आरोपियों के बारे में अभी पता नहीं चल सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *