लुधियाना में बाढ़ का खतरा बढ़ा:अमृतसर-जालंधर में स्कूल बंद, नाभा में बस पलटी; CM ने मुआवजे की घोषणा की, कल मोदी आएंगे

पंजाब के लुधियाना में सतलुज दरिया का तेज बहाव से अभी भी खतरा बना हुआ है। इसी बीच अमृतसर के अजनाला में 1-2 ब्लॉक और चोगावां 1-2 ब्लॉक के स्कूल अगले आदेशों तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए है। जालंधर के 41 स्कूलों में छुट्टियां की गई है। इधर, पंजाब सीएम भगवंत मान ने अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद कैबिनेट मीटिंग ली। इसके बाद उन्होंने घोषणा की है कि फसल की बर्बादी के लिए प्रति एकड़ 20 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। बाढ़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। वहीं, मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब आएंगे। रविवार तक ससराली क्षेत्र में पानी ने कटाव किया, जिसे रोकने के लिए आर्मी, एनडीआरएफ और लोकल प्रशासन की टीमें लोगों के साथ जुटी रही। आज सोमवार को बूथगढ़ ससराली में भी जमीन का काफी हिस्सा पानी में समा गया। ग्रामीण बलबीर ने बताया कि हालात ज्यादा विकट हैं। ग्रामीण अपने स्तर बचाव कार्य में जुटे हुए है। उत्तर प्रदेश के सीएम ने 48 ट्रकों को राहत किट के साथ पंजाब रवाना किया है। इसके अलावा अभिनेता सोनू सूद खुद फील्ड में उतरकर मदद कार्य में जुटे हुए हैं। कई बड़े चेहरों ने भी पंजाब के हालातों पर चिंता व्यक्त की है। इधर, मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। उधर, लुधियाना की ही ससराली काॅलोनी में एक मकान की छत गिर गई, जिससे अंदर रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के अंदर पशु भी दब गए, जिन्हें किसी तरह निकाला गया। परिवार के सदस्य सुरक्षित है। वहीं, नाभा में इंडो ब्रिटिश प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को लेकर आ रही थी, तभी ककराला-दुल्लदी सड़क किनारे बने सैम नाले में पलट गई। बस में लगभग 20 छात्र सवार थे। पुलिस और स्कूल प्रबंधन भी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। नंगल डैम से विभिन्न नहरों और सतलुज नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। नंगल हाइडल नहर का जलस्तर 9000 क्यूसेक, आनंदपुर हाइडल नहर का जलस्तर 9000 क्यूसेक और सतलुज दरिया में 47000 क्यूसेक पानी चल रहा है। पंजाब की बाढ़ से जुड़े अपडेट्स… मौसम का पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *