लुधियाना में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ड्राइवर ने सड़क पर खड़े एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम सुधीर महतो है। सुधीर के बेटे मोनू ने साहनेवाल थाने की पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने पिता के साथ मान सरोवर रोड पर एक धर्म कांटा के पास खड़ा था और किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान एक युवक तेज रफ्तार से टीवीएस बाइक नंबर-पीबी 10 जेके-3908 पर आया और उसके पिता सुधीर को गंभीर टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता जमीन पर गिर गए। खून से लथपथ हालत में डॉक्टर के पास ले जाया गया बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गया। सुधीर को गंभीर चोटें आईं। लोगों की मदद से उसे खून से लथपथ हालत में डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया लेकिन वहां सुधीर की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बाइक ड्राइवर के खिलाफ धारा 281,106बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


