लुधियाना में बुजुर्ग के कत्लकांड में खुलासा:हमलावरों ने बड़ी बेटी को करता था अगवा;छोटी के सामने पिता को था काटा

पंजाब के लुधियाना में कस्बा जगराओं के गांव सदरपुरा में बाल विवाह के विवाद ने एक पिता की जान ले ली। 16 साल पहले हुए कथित बाल विवाह को लेकर उठे विवाद में 8 बच्चों के पिता रहमदीन की निर्मम हत्या कर दी गई। इस केस में अहम खुलासा हुआ है कि हमलावरों ने मृतक की बेटी को किडनैप करना था। घटना की जानकारी के अनुसार रहमदीन ने अपनी बेटी का दो महीने पहले दूसरी जगह विवाह कर दिया था। इससे नाराज होकर पहले रिश्ते वाले परिवार के लोगों ने न केवल शादीशुदा लड़की को अगवा करने का प्रयास किया, बल्कि उसके पिता की भी तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। दुखद यह है कि यह सब रहमदीन की 12 वर्षीय बेटी के सामने हुआ। पिता को बचाने आई बेटी पर भी हमलावरों ने वॉर किया। मृतक की बेटी मीना ने बताया उसे बचपन में हुए किसी रिश्ते की जानकारी नहीं है। उसने गुज्जर बिरादरी की पंचायत में भी स्पष्ट कर दिया था कि वह आरोपी शाहदीन के भतीजे से विवाह नहीं करना चाहती। इसी विवाद के चलते परिवार लुधियाना के जवद्दी गांव से सदरपुरा में आकर रहने लगा था। घटना के समय जब बड़ी बेटी कमरे में बंद थी, शोर सुनकर बाहर निकली तो पिता को खून से लथपथ देखा। हमलावर मौके से बाइक पर फरार हो गए। रहमदीन पांच बेटियों और तीन बेटों के पिता थे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावर और मृतक पहले थे अच्छे दोस्त पीड़िता ने बताया कि उसके पिता व आरोपी शाहदीन दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। लेकिन आरोपी ने उसके पिता को पैसों को लेकर जेल की हवा खिलाई थी। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी पैदा हो गई। इसी को लेकर उसने व उसके पिता ने आरोपी के भतीजे से शादी से इनकार किया था। लेकिन शुक्रवार को आरोपी उसे उठाने आए थे। लेकिन इसी दौरान आरोपियों ने उसके पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक के खून से लथपथ कपड़े भी अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस ने घटना स्थल से कई सबूत जमा किये। सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। लेकिन उनकी गिरफ्तारी खबर लिखे जाने तक नही डाली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *