लुधियाना में बुजुर्ग महिला से लूट:कार सवार महिलाओं ने बेहोश किया, गाड़ी में बैठाया, कान की बालियां उतारी

लुधियाना में आज बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है। पीड़ित रछपाल कौर बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान एक कार में सवार दो महिलाएं और एक पुरुष ड्राइवर वहां पहुंचे।घटना जगराओं के हास कलां गांव की है। कार सवार महिलाओं ने रछपाल कौर को रिश्तेदारी का हवाला देकर बातों में उलझाया। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिससे रछपाल कौर बेहोश हो गईं। लुटेरों ने उन्हें कार में बिठाया और गांव के गेट के पास सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। जब रछपाल कौर को होश आया तो उन्होंने पाया कि उनके कानों से सोने की बालियां गायब थीं। वह किसी तरह घर पहुंचीं और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। चौकी चौकीमान पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *