लुधियाना के मराडो चौकी के अधीन लुआहरा चौंक के पास सोमवार देर रात लगभग 8:05 बजे एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में एक परिवार का सहारा छीन गया। काम से घर लौट रहे बाइक सवार 56 वर्षीय सोहन सिंह को एक तेज रफ्तार महिंद्रा बोलेरो कार ने जोरदार टक्कर मारी और फिर पहिया चढ़ा दिया। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हुई । परिवार का रो-रोकर बुरा हाल तीन बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया शिमला पुरी के रहने वाले सोहन सिंह एक फैक्ट्री में फोरमैन का काम करते थे। उनकी तीन बेटियाँ और एक बेटा है मृतक सोहन सिंह के भाई मनजिंदर सिंह ने बताया सोहन सिंह साहनेवाल के नजदीक फैक्ट्री से काम खत्म करके अपनी स्प्लेंडर बाइक पर घर वापस आ रहे थे। हमें मौके से फोन आया कि आपके भाई का किसी गाड़ी ने एक्सीडेंट कर दिया है। जब हम मौके पर पहुंचे तो उन्हें तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहाँ से उन्हें डीएमसी (DMC) रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। CCTV फुटेज में दिखाई दिया : टक्कर मारी और दो बार चढ़ाया पहिया हादसे की सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि सोहन सिंह अपनी बाइक पर पुल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उन्हें भीषण टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो ड्राइवर रुका नहीं बल्कि उसने सोहन सिंह के ऊपर एक से दो बार पहिया चढ़ाया और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार इस मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। मरदो चोंकी पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और शिकायतकर्ता मनजिंदर सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपी बोलेरो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। सोहन सिंह के परिवार और इलाके के लोग अब मांग कर रहे हैं कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए।


