लुधियाना में जगराओं के गांव ढोलन में एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ब्लॉक समिति सदस्य जसवीर सिंह को एक युवक द्वारा बाइक से पटाखे मारने की शिकायत करना भारी पड़ गया। युवक और परिवार ने मिलकर जसवीर सिंह पर हमला कर दिया। जसवीर सिंह ने बताया कि एक युवक लगातार अपनी बाइक से पटाखे मार रहा था। उन्होंने युवक को कई बार मना किया। जब युवक नहीं माना, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार ने भी पुलिस में दी शिकायत इधर, युवक के परिवार ने भी पुलिस में उल्टी शिकायत दर्ज करा दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जसवीर सिंह तीन लोगों के साथ उनके घर आकर धमकियां देते हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर धारा 7/51 के तहत कार्रवाई की। घर के बाहर किया हमला इसी बीच जब जसवीर सिंह अपने घर के पास खड़े थे, तब युवक और उसके परिवार के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने सिर की चोट के कारण एमआरआई के लिए उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया। पीड़ित जसवीर सिंह ने थाना सदर पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी


