लुधियाना में महिला की पीट-पीटकर हत्या:पति भी गंभीर, 1 घंटे तक सड़क पर तड़पती रही; डिनर से लौटते समय लुटेरों ने घेरा

लुधियाना में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना देर शाम डेहलों रोड बी-मेक्स के नजदीक हुई। मामले में दंपती डिनर करके घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में 5-6 बदमाशों ने उनकी कार घेर कर महिला और उसके पति को कार से बाहर निकाला। पती को बेसुध करके पत्नी का कत्ल किया बदमाशों ने जमकर व्यक्ति की पिटाई की। महिला जब पति को बचाने गई तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। व्यक्ति को बेसुध करके हमलावरों ने उसके पत्नी के गहने और नकदी लूटी। महिला ने जब लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला किया। लुटेरे मौके से एक कार, गहने, नकदी और मोबाइल लेकर भाग गए। 1 घंटा खून से लथपथ सड़क पर तड़पती रही करीब 1 घंटे तक खून से लथपथ महिला तड़पती रही लेकिन किसी ने उसी मदद नहीं की। घटना स्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर एक ढाबा वाले ने महिला की चीखने की आवाज सुनकर कर पुलिस को सूचित किया। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को डीएमसी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मरने वाली महिला का नाम लिप्सी है। लिप्सी के दो बच्चे हैं। जानकारी मुताबिक लिप्सी अपने पती अनोक मित्तल के साथ डिनर करने गई थी। अनोक मित्तल बैटरी कारोबारी है। चाचा बोले-बेटी के गले और बाजू को काटा चाचा अरुण कुमार उर्फ बिट्‌टू ने बताया कि भतीजी खाना खाने के लिए डेहलों रोड पर एक ढाबे में गई थी। घर लौटते समय एक गाड़ी पीछे लग गई। बिटिया को पीटा गया। उसके गले और बाजू को काटा है। उसके पेट में छुरा मारा गया। लुटेरे सोने की चेन और मोबाइल ले गए। करीब 300 फुट दूर एक ढाबे के मालिक ने चीखें सुनीं और पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने उठाकर पहले नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद उसे DMC लुधियाना लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना डेहलों की पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *