लुधियाना में महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त::पोस्टमार्टम में खुलासा, गला दबाकर हुई हत्या, बोरी में फेंका था शव

लुधियाना में 14 दिन पहले दुगरी थाने के अंतर्गत आने वाली 200 फुटी रोड पर एक महिला का शव बरामद हुआ। 14 दिन बीत जाने के बाद भी न तो महिला की शिनाख्त हुई और न ही पुलिस को यह पता चला कि बोरी में शव रखकर यहां किसने फेंका। हां इतना जरूर हे कि पोस्टमार्टम के बाद यह साफ हो गया कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई। 12 दिन तक शव सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में पड़ा रहा लेकिन पुलिस को शव के बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने रविवार को महिला के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और फिर उसका संस्कार करवा दिया। डॉक्टरों ने जब महिला का पोस्टमार्टम किया तो उसके गले में निशान पाए गए। इसके अलावा उसके सिर पर चोट भी लगी थी। सूत्रों के मुताबिक महिला की मौत उसका गला दबाने से हुई है। यही नहीं उसके सिर में चोट के निशान भी हैं। सूत्रों का कहना है कि हत्या करने वाले ने पहले उसके सिर पर वार किए और उसके बाद उसका गला दबाया। गला दबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के पास नहीं आया कोई वारिस 11 नवंबर को महिला का शव 200 फुटी रोड पर आलमगीर बाइपास के नजदीक मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखा। थाना दुगरी की पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना सभी थानों को दे दी। पुलिस के पास महिला का कोई वारिस नहीं पहुंचा। जिससे साफ है कि महिला की हत्या के बारे में उसके परिजनों को अभी तक पता नहीं चला। पुलिस को शक, कहीं बाहर से हत्या करके लाया गया शव 12 दिन तक शव की शिनाख्त नहीं हुई तो अब पुलिस को शक है कि महिला की हत्या किसी और जगह पर की गई तथा शव को बोरी में पैक करके किसी वाहन की मदद से यहां पर फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि जहां पर शव फेंका गया था वहां आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जिसकी वजह से आरोपी की पहचान करने में मुश्किल हो गया। 72 घंटे बजाय 12 दिन तक रखा 12 दिन रखा शव थाना दुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर गुलजिंदर सेखों का कहना है कि शिनाख्त के लिए शव अक्सर 72 घंटे यानि तीन दिन रखा जाता है। मामला महिला से जुड़ा था तो उन्होंने 12 दिन तक शव मॉर्चरी में रखा। 12 दिन तक जब कोई नहीं आया तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवा दिया है। क्या था मामला 11 नवंबर को सुबह एसबीएस नगर के सरपंच को किसी ने सूचना दी कि सड़क किनारे एक थैला है और उसमें किसी जानवर का शव है। जब सरपंच मौके पर आए तो उसमें महिला का शव दिखा। उसके बाद उन्होंने पुलिस को मौके पर बलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *