लुधियाना में महिला टीचर की मौत:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,गला घोंटने से हुई मौत का शक; छोटा भाई फरार

पंजाब के लुधियाना में देर रात एक महिला टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। महिला का घोंट कर कर हत्या की गई है इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। आज पोस्टमॉर्टम के बाद ही पुलिस अगली बनती कार्रवाई करेगी। मृतक टीचर का नाम ज्योति (22) है। वह शिमलापुरी के इलाका प्रीत नगर की रहने वाली है। पिता की काफी समय पहले हो चुकी मौत जांच अधिकारी ASI बचित्र सिंह के अनुसार मृतका ज्योति के परिवार में मां व दो बड़े भाई है। उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। वह इलाके के ही एक प्लेवे स्कूल व घर पर ट्यूशन पढ़ाती थी। शुक्रवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि प्रीत सिंह नगर के इलाके में एक युवती की मौत हुई है। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों ने बताया कि युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। वही पुलिस को शव देखकर संदेह लगा, जिसे लेकर पुलिस पारिवारिक सदस्यों व इलाके के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। छोटे भाई से हुआ था ज्योति का विवाद इलाके के लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतका के दो भाई है। जिसमे से बड़ा भाई ड्राइवर है और छोटा भाई नशे का आदि है। शुक्रवार की रात ज्योति का उसके छोटे भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस दौरान उसके भाई ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद उसका भाई फरार हो गया। जिसे पुलिस की एक टीम ढूंढ़ने निकल चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *